कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन आज, CM योगी समेत दिग्गजों का होगा जमावड़ा; जानिए वेज मेन्यू से लेकर स्नैक्स और ड्रिंक्स में क्या-क्या रहेगा खास

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने जा रहा है। यह कार्यक्रम गोल्फ सिटी स्थित होटल सेंट्रम में होगा, जिसमें देश की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इस भव्य रिसेप्शन में करीब 600 से अधिक मेहमानों के आने का अनुमान है। […]