Mahakaushal Times

जिला अस्पताल के SNCU में चूहों का आतंक, ICU में धमाचौकड़ी का वीडियो वायरल

जिला अस्पताल के SNCU में चूहों का आतंक, ICU में धमाचौकड़ी का वीडियो वायरल

सतना। सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय जिला अस्पताल के सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में चूहों की धमाचौकड़ी का शर्मनाक वीडियो वायरल हो गया है। दो दिन पुराना यह वीडियो नवजातों की ICU में चूहों की भागदौड़ दिखाता है। एक चूहा मुंह में मुंगफली दबाए कंप्यूटर मॉनीटर के नीचे से निकलता है और वाई-फाई राउटर पर चढ़ जाता है। जैसे ही उसे वीडियो बनता महसूस होता है, मुंगफली छोड़कर फरार हो जाता है। दूसरे क्लिप में दो चूहे एक के पीछे एक इनक्यूबेटर के पास से निकलते दिखते हैं।

SNCU में समय से पहले जन्मे या बीमार नवजातों को रखा जाता है। ऐसे संवेदनशील वार्ड में चूहों का घूमना संक्रमण का गंभीर खतरा पैदा कर रहा है। अगस्त-सितंबर में इंदौर के MY हॉस्पिटल में चूहों के कुतरने से दो नवजातों की मौत हो चुकी है। जबलपुर के विक्टोरिया हॉस्पिटल में भी हाल ही में चूहों का वीडियो वायरल हुआ था।

अस्पताल प्रबंधन का दावा

प्रबंधन का कहना है कि हर वार्ड में माउस ट्रैप और रैट केज लगे हैं। समय-समय पर पेस्ट कंट्रोल होता है। लेकिन वीडियो में मुंगफली मिलने से साफ है कि स्टाफ खाद्य सामग्री लाकर खाता है, जिसके अवशेष चूहों को आकर्षित करते हैं।

वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुल गई है। लोग गुस्से में हैं और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। देखना यह है कि इस बार क्या कदम उठाए जाते हैं। नवजातों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर