Bhopal News : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में मेट्रो रेल का इंतजार खत्म होने वाला है। 21 दिसंबर से भोपाल मेट्रो का कमर्शियल संचालन शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन समारोह में वर्चुअली शामिल होंगे, जबकि केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर फूलों से सजी 3 कोच वाली ट्रेन से भोपाल का भ्रमण करेंगे। पहले सप्ताह में यात्रियों को मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। हालांकि, तारीख में बदलाव की भी चर्चा है – 20 दिसंबर को ही शुरुआत हो सकती है।
कैबिनेट बैठक के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने खजुराहो कन्वेंशन सेंटर से 21 दिसंबर को ही मेट्रो लॉन्च करने की पुष्टि की। BJP संगठन, सरकार और अधिकारियों के बीच मंथन चल रहा है।
CMRS ने दी हरी झंडी (Bhopal News):
कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम ने 12-15 नवंबर को डिपो, ट्रैक और ट्रेन का निरीक्षण किया। कमिश्नर नीलाभ सेनगुप्ता ने ग्रीन सिग्नल दे दिया। अब सिर्फ औपचारिक उद्घाटन बाकी है।
किराया और छूट (Bhopal News):
पहले 7 दिन सफर पूरी तरह फ्री रहेगा। अगले 3 महीने टिकट पर 75%, 50% और 25% छूट मिलेगी। सामान्य किराया 20 रुपये (न्यूनतम), अधिकतम 80 रुपये (पूरी लाइन पर) होगा। टिकट सिस्टम मैनुअल ट्रेन टिकट जैसा होगा। अफसरों का कहना है कि ऑरेंज लाइन (सुभाष नगर-एम्स, 6.22 किमी, 8 स्टेशन) का मुख्य काम पूरा हो चुका है। बाकी स्टेशनों (अलकापुरी, एम्स, डीआरएम तिराहा) पर बाहरी काम निपट रहे हैं।
स्पीड और ट्रायल (Bhopal News):
ट्रायल रन में मेट्रो की रफ्तार 30-80 किमी/घंटा रखी जा रही है। कभी-कभी 100-120 किमी/घंटा तक टेस्ट हो रहा है। 3 अक्टूबर 2023 को पहला ट्रायल चला था।
प्रायोरिटी कॉरिडोर के 8 स्टेशनों पर पार्किंग नहीं है। डीपीआर में ‘स्पेस उपलब्ध होने पर’ का प्रावधान था, लेकिन सड़क पर बने स्टेशनों के नीचे जगह ही नहीं है। सिर्फ पिक-एंड-ड्रॉप की सुविधा रहेगी। मेट्रो कॉर्पोरेशन स्टेशन के नीचे आउटलेट्स बनाएगा। अफसरों ने कहा, “मोबिलिटी प्लान के तहत 500 मीटर पैदल दूरी पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुनिश्चित करेंगे।
भविष्य की योजनाएं (Bhopal News):
– सुभाष नगर-करोंद (16.05 किमी) पूरा होने के बाद फोकस।
– भदभदा-रत्नागिरी (ब्लू लाइन) का काम तेज।
– टिकट सिस्टम में तुर्की की कंपनी असिस गार्ड का टेंडर रद्द, नई कंपनी का इंतजार (2-3 महीने लगेंगे)