Mahakaushal Times

संसद में गद्दार बनाम देश का दुश्मन: राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू के बीच तीखी झड़प; बीच सड़क पर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा


नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र हंगामे की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है लेकिन बुधवार को जो स्थिति बनी वह अभूतपूर्व थी। संसद परिसर के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस हो गई। राहुल गांधी ने बिट्टू को सार्वजनिक रूप से गद्दार संबोधित किया जिस पर केंद्रीय मंत्री ने उन्हें देश का दुश्मन करार देकर पलटवार किया।

विवाद की शुरुआत: देखो एक गद्दार जा रहा है घटना उस समय की है जब राहुल गांधी अपने निलंबित कांग्रेस सांसदों के साथ मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उसी दौरान जब रवनीत सिंह बिट्टू वहां से गुजरे तो राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा देखो एक गद्दार यहीं से गुजर रहा है। इसका चेहरा देखो…। राहुल गांधी यहीं नहीं रुके उन्होंने बिट्टू की ओर हाथ बढ़ाते हुए मुस्कुराते हुए कहा नमस्ते भाई मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो तुम वापस (कांग्रेस में) आ जाओगे।

बिट्टू का कड़ा प्रहार: देश के दुश्मनों से हाथ नहीं मिलाता राहुल गांधी के इस अप्रत्याशित हमले पर रवनीत सिंह बिट्टू भड़क गए। उन्होंने राहुल गांधी से हाथ मिलाने से साफ इनकार कर दिया और उन्हें देश का दुश्मन कहकर संबोधित किया। बिट्टू ने पलटवार करते हुए कहा कि उनका उन लोगों से कोई लेना-देना नहीं है जो देश के खिलाफ काम करते हैं। गौरतलब है कि बिट्टू पहले कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद थे लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले उन्होंने पाला बदलकर बीजेपी का दामन थाम लिया था जिसके बाद से कांग्रेस उन पर हमलावर है।

सांसदों का निलंबन और भारी विरोध यह पूरी झड़प उस समय हुई जब कांग्रेस सांसद भारत अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर PM समझौता कर चुके हैं के पोस्टर लेकर संसद की सीढ़ियों पर प्रदर्शन कर रहे थे। मंगलवार को ही अनुशासनहीन व्यवहार के आरोप में कांग्रेस के 7 और CPI-M के 1 सदस्य समेत कुल 8 सांसदों को बजट सत्र के बाकी समय के लिए निलंबित किया गया है। निलंबित सांसदों में गुरजीत सिंह औजला और राजा वारिंग जैसे बड़े नाम शामिल हैं जो राहुल गांधी के साथ इस विरोध प्रदर्शन में मौजूद थे। संसद के गलियारों में हुई इस गर्मागरम बहस ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच की कड़वाहट को एक नए स्तर पर पहुँचा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर