Mahakaushal Times

Kailash Kher के लाइव कॉन्सर्ट में हंगामा, बेकाबू भीड़ ने तोड़े बैरिकेड्स, सिंगर ने कहा- “जानवरगीरी मत कीजिए”

Kailash Kher के लाइव कॉन्सर्ट में हंगामा, बेकाबू भीड़ ने तोड़े बैरिकेड्स, सिंगर ने कहा- "जानवरगीरी मत कीजिए"

Kailash Kher live concert : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (25 दिसंबर 2025) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पद्मश्री गायक कैलाश खेर की लाइव परफॉर्मेंस के दौरान भारी हंगामा हो गया। मेला मैदान में जुटे दर्शकों की भीड़ अचानक बेकाबू हो गई और बैरिकेड्स तोड़कर स्टेज की ओर बढ़ने लगी। कुछ लोग स्टेज तक पहुंचने की कोशिश करने लगे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई।

हालात बिगड़ते देख कैलाश खेर ने परफॉर्मेंस बीच में रोक दी और माइक पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “आप जानवरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं, जानवरगीरी मत कीजिए। हमने आपकी तारीफ की और आप इतनी जानवरगीरी कर रहे हैं।” सिंगर ने पुलिस और आयोजकों से सुरक्षा बढ़ाने की अपील की, लेकिन स्थिति नियंत्रण में नहीं आने पर शो को जल्दी समाप्त करना पड़ा।

यह कार्यक्रम ग्वालियर गौरव दिवस और व्यापार मेले के तहत आयोजित किया गया था। मैदान की क्षमता से अधिक भीड़ जुटने से अव्यवस्था फैली। आयोजकों और कलाकार की सुरक्षा को खतरा देखते हुए कार्यक्रम रोका गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर