Mahakaushal Times

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय


नई दिल्ली। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख समृद्धि बनी रहे कोई भी दिक्कत ना आए। लेकिन कई बार देखा जाता है कि कुछ ना कुछ समस्या आपको घेरे रहती है। आपको कोई भी काम नहीं बनता है चारों तरफ से बरकत रुकी रहती है। इसे ठीक करने के लिए आपको कुछ ना कुछ उपाय करना चाहिए। वास्तु शास्त्र में भी इसको लेकर काफी उपाय बताए गए हैं जिन्हें आप अपने घर पर ही बड़े आराम से कर सकते हैं।
जरूर अपनाएं ये वास्तु नियम
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में सुख समृद्धि पाने के लिए आपको माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करनी चाहिए घर में माता लक्ष्मी यंत्र लाना चाहिए। इसके अलावा अगर आपके घर में चारों तरफ सामान हमेशा फैला रहता है तो वैसा बिलकुल न करें हर सामान को एक जगह पर रखें। क्योंकि मां लक्ष्मी घर में सुख समृद्धि लेकर आती हैं इसलिए उनकी पूजा करना अनिवार्य है। इसके अलावा भी आप सभी देवी देवता की अच्छे से पूजा करें रोजाना दीपक जलाएं उनके समक्ष।

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में मकड़ी का जला नहीं होना चाहिए। मकड़ी का जला घर में जैसे-जैसे जाल बनता है वैसे-वैसे आपके घर में कंगाली छाती जाती है। इसलिए आपको समय रहते ही मकड़ी को घर से भगा देना चाहिए। वहीं घर की साफ सफाई पर पूरा ध्यान रखना चाहिए इससे घर में देवी देवता आते हैं और आपके आशीर्वाद प्रदान करते हैं। आपको अपने घर में बरकत बनाए रखने के लिए घर की शुद्धता बनानी चाहिए इसके लिए सुबह शाम का पूजा लाकर पूरे घर को शुद्ध करना चाहिए।

घर में हम कई सारे फूल पौधे लगा लेते हैं लेकिन उन पर ध्यान नहीं देते हैं वो धीरे-धीरे सूखने लगते हैं अगर आपके भी घर के बालकनी या फिर गार्डन में ऐसे ही पेड़ पौधे लगे हुए हैं जो सुख रहे हैं तो आप उन्हें जल्द से जल्द घर से बाहर निकाल दे यह नकारात्मकता का कारण बनते हैं इसके साथ आपको अपने घर में कोई टूटी-फूटी चीज भी नहीं रखना चाहिए। इससे भी आप की बरकत में बाधा पहुंचती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर