Vidisha News : मध्यप्रदेश। विदिशा पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए भारत माता के विरुद्ध फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कुख्यात आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई कर उसे केन्द्रीय जेल भोपाल निरुद्ध किया गया।
हिन्दू संगठन ने जताई थी नाराजगी :
भारत माता के लिए अपशब्द कहने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने सोशल मीडिया पर भारत माता को अपशब्द कहे थे। इसके बाद हिन्दू संगठन से जुड़े लोग खासा नाराज थे।
फेसबुक पर की थी अभद्र टिप्पणी :
आरोपी विदिशा के सिरोंज का रहने वाला है। उसने फेसबुक पर भारत माता के लिए डायन शब्द का उपयोग किया था। सिरोंज के थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि, एक व्यक्ति ने फेसबुक पर केंद्र द्वारा आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर सिक्का जारी करने से जुड़ा एक पोस्ट किया था। इसी पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए आरोपी ने कहा कि, डायन की पूजा पिशाच करें। जिसके हाथ में तिरंगा नहीं वह हमारे भारत माता नहीं।
इसके बाद हिन्दू संगठन से जुड़े लोग थाने पहुँच गए। यहां आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।