Mahakaushal Tines

धुरंधर 2 का 'जीरो बजट' कनेक्शन: क्या वाकई बिना खर्च के रिलीज हो रही है फिल्म? जानें मेकर्स की मास्टर स्ट्रैटेजी


नई दिल्ली । भारतीय सिनेमा के इतिहास में बहुत कम ऐसी फिल्में होती हैं जो अपनी रिलीज से पहले ही वित्तीय रूप से पूरी तरह सुरक्षित हो जाएं। आदित्य धर की आगामी फिल्म ‘धुरंधर 2’ इसी श्रेणी में खड़ी नजर आ रही है। 19 मार्च को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के बजट को लेकर सोशल मीडिया पर दो तरह की बातें हो रही हैं-एक धड़ा इसे 250 करोड़ की फिल्म बता रहा है तो दूसरा इसे ‘शून्य बजट’ वाली फिल्म कह रहा है।

क्यों कहा जा रहा है इसे 0 बजट की फिल्म? हकीकत यह है कि आदित्य धर ने ‘धुरंधर’ की पूरी कहानी को एक साथ ही शूट किया था जिसकी कुल लंबाई लगभग 7 घंटे थी। फिल्म की शूटिंग पर करीब 225 से 280 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। चूँकि पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर 1347 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके अपनी मूल लागत कई गुना वसूल ली है इसलिए दूसरे पार्ट के लिए प्रोडक्शन का कोई नया बड़ा खर्च नहीं बचा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि तकनीकी रूप से दूसरे पार्ट की निर्माण लागत पहले ही कवर हो चुकी है जिससे अब बिकने वाला हर टिकट सीधे मेकर्स के मुनाफे में जुड़ेगा।

कमाई का गणित और रिस्क फ्री रिलीज फिल्म की वित्तीय मजबूती का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज से पहले ही इसके डिजिटल और म्यूजिक राइट्स की भारी बिक्री हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जियो हॉटस्टार ने ‘धुरंधर 2’ के डिजिटल राइट्स रिकॉर्ड 150 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। वहीं टी-सीरीज ने इसके म्यूजिक राइट्स के लिए 50-60 करोड़ रुपये चुकाए हैं। प्रमोशन और वीएफएक्स के कुछ नए खर्चों को जोड़ भी लिया जाए तो भी फिल्म अपनी लैंडिंग कॉस्ट से काफी ऊपर जा चुकी है। यही वजह है कि इसे अब एक ‘रिस्क फ्री’ प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

बॉक्स ऑफिस क्लैश और फैंस का उत्साह 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का मुकाबला यश की बहुचर्चित फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होने की संभावना है। हालांकि ‘धुरंधर 2’ के पास एक बड़ा फायदा यह है कि इसे अपनी लागत निकालने का कोई दबाव नहीं है। फिल्म के टीजर में हमजा की बैक स्टोरी और कुछ नए किरदारों जैसे यामी गौतम की झलक ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। भले ही दर्शकों को एंड क्रेडिट्स के जरिए कहानी का थोड़ा अंदाजा हो लेकिन स्क्रीन पर इस विजुअल ट्रीट को देखने का क्रेज कम नहीं हुआ है।फिल्म व्यापार विश्लेषकों का कहना है कि आदित्य धर ने दो हिस्सों में फिल्म को रिलीज करने का जो फैसला लिया वह न केवल रचनात्मक रूप से बल्कि आर्थिक रूप से भी बॉलीवुड के लिए एक नया उदाहरण पेश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर