Jabalpur News: जबलपुर में हाल ही में शुरू हुआ मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन वजह विकास नहीं बल्कि यहां होने वाली अराजक हरकतें हैं। उद्घाटन के कुछ ही दिन बाद ही लोग इसे घूमने-फिरने और स्टंट दिखाने की जगह बना बैठे हैं।
फ्लाईओवर पर किसी को बाइक से स्टंट करते देखा जा रहा है तो कोई सड़क पर लेटकर फोटो खिंचवा रहा है। इतना ही नहीं कुछ लोग तो ऊंट की सवारी करते हुए भी यहां नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं जिन्हें देखकर शहरवासी भी हैरान हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो
सबसे ज्यादा हैरानी तब हुई जब एक वीडियो सामने आया जिसमें छह नाबालिग एक ही बाइक पर सवार दिखे। न नंबर प्लेट, न हेलमेट और न ही ट्रैफिक नियमों की कोई परवाह। तेज रफ्तार में की गई इस खतरनाक हरकत ने सभी की चिंता बढ़ा दी।
लगातार वायरल हो रहे ऐसे वीडियो ने प्रशासन को भी परेशान कर दिया है। जबलपुर की मेयर ने साफ कहा है कि फ्लाईओवर पर नियम तोड़ने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है और निगरानी बढ़ाने की तैयारी चल रही है।