Mahakaushal Times

पुराने Android फोन से घर में Wi-Fi रेंज बढ़ाएं, मिनटों में होगा इंटरनेट कनेक्शन मजबूत


नई दिल्ली।  आज के समय में तेज इंटरनेट हर घर की जरूरत बन चुका है, लेकिन कई बार पावरफुल राउटर होने के बावजूद घर के हर कोने में Wi-Fi सिग्नल नहीं पहुंच पाते। ऐसे में लोग नया राउटर खरीदते हैं या महंगे Wi-Fi Extender और Mesh सिस्टम लगवाते हैं, जिससे खर्च बढ़ जाता है। लेकिन अब एक आसान और सस्ता तरीका सामने आया है, जिसकी मदद से आप अपने पुराने Android smartphone को ही Wi-Fi Extender बना सकते हैं।

कैसे काम करेगा पुराना फोन?
पुराना फोन Wi-Fi सिग्नल को पकड़कर उसे दोबारा प्रसारित (रीब्रॉडकास्ट) करता है। यह मोबाइल हॉटस्पॉट की तरह काम करता है, लेकिन इसमें मोबाइल डेटा नहीं बल्कि Wi-Fi डेटा का इस्तेमाल होता है। इससे आपके घर के उन कोनों में भी इंटरनेट पहुंच सकता है,
जहां पहले सिग्नल नहीं आता था।

फोन को Wi-Fi Extender कैसे बनाएं?
पुराने फोन को Wi-Fi Extender बनाना बहुत आसान है सबसे पहले फोन को Wi-Fi से कनेक्ट करें फिर मोबाइल हॉटस्पॉट ऑन करेंहॉटस्पॉट का नाम और पासवर्ड सेट करें ऑटोमैटिक हॉटस्पॉट ऑफ होने का ऑप्शन बंद कर दें अब आपका फोन एक नए Wi-Fi नेटवर्क की तरह काम करेगा, जिससे दूसरे डिवाइस आसानी से कनेक्ट हो सकेंगे।

कहां रखें फोन?
बेहतर रिजल्ट के लिए फोन को सही जगह रखना जरूरी है फोन को राउटर और डेड जोन के बीच रखें इससे सिग्नल बेहतर तरीके से फैल पाएगा अगर फोन में सिम है तो मोबाइल डेटा बंद रखें फोन को चार्जिंग पर लगाकर रखें बैटरी बचाने के लिए बैटरी सेवर ऑन करें जरूरत हो तो 2.4GHz और 5GHz नेटवर्क के बीच स्विच करें अगर आपके घर में Wi-Fi सिग्नल की समस्या है, तो महंगे डिवाइस खरीदने से पहले यह आसान तरीका जरूर अपनाएं। पुराना Android फोन आपके लिए सस्ता और आसान Wi-Fi Extender बन सकता है, जिससे पूरे घर में बेहतर इंटरनेट मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर