Mahakaushal Times

झाड़-फूंक के बहाने महिला से ठगी, अश्लील फोटो खींच धर्म परिवर्तन का दबाव; आरोपी गिरफ्तार


रीवा।
 मध्‍यप्रदेश के रीवा जिले में झाड़-फूंक के बहाने महिला को फंसाकर उसकी अश्लील तस्वीरें खींचने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना जवा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी अनीस मोहम्मद ने महिला को तंत्र-मंत्र से बीमारी ठीक करने का झांसा दिया और धीरे-धीरे उससे नजदीकियां बढ़ाईं। आरोप है कि उसने महिला को नशीली गोलियां खिलाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं।

बताया जा रहा है कि इसके बाद आरोपी महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। जब महिला ने इनकार किया तो आरोपी ने कथित तौर पर उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर दीं।

मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि आरोपी वर्ष 2022 से महिला के संपर्क में था। उसने झाड़-फूंक के बहाने विश्वास हासिल किया और बाद में फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने लगा।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर