Mahakaushal Tines

Khandwa News : कब्रिस्तान में शवों के साथ छेड़खानी करने वाला पुलिस की गिरफ्त में

Khandwa News

Khandwa News : मध्यप्रदेश। कब्रिस्तान में शवों के साथ छेड़खानी करने वाला पुलिस की गिरफ्त में है। बीते दिनों कब्रिस्तान में कुछ शवों के साथ छेड़खानी हुई थी। सीसीटीवी में तांत्रिक का भेष बनाए व्यक्ति को देखा गया था।

मामले का खुलासा होने पर एसपी ने प्रेस वार्ता की। आरोपी की पहचान अय्युब खान के रूप में हुई है। आरोपी पहले अपनी दो पत्नियों की हत्या भी कर चुका है। हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा हुई थी।

बताया जा रहा है कि, अमावस्या के दिन वो कब्रिस्तान में शवों के साथ छेड़खानी करता था। अक्सर वे तांत्रिक के भेष में यहां आता था जिससे सबको लगे कि, छेड़खानी कोई हिन्दू कर रहा है।

इस घटना के बाद मुस्लिम पक्ष काफी नाराज था। पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर