Mahakaushal Tines

दमोह : डिप्टी रेंजर पर अतिक्रमणकारियों ने कुल्हाड़ी से किया हमला

Damoh News

मध्यप्रदेश। दमोह के जंगल में वन कर्मियों पर हमले के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। जानकारी सामने आई है कि, वीरांगना रानी दुर्गवाती टाइगर रिजर्व में डिप्टी रेंजर पर अतिक्रमणकारियों ने कुल्हाड़ी से हमला किया है। अतिक्रमणकारियों की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि, उन्होंने डिप्टी रेंजर की वर्दी तक फाड़ दी। घटना बुधवार की बताइ जा रही है। अब हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सारससबगली बीट गेम परिक्षेत्र सर्रा सर्किल में यह घटना हुई है। बताया जा रहा है कि, एक व्यक्ति जंगल की भूमि पर खेती करते अतिक्रमण कर रहा था। उस डिप्टी रेंजर ने पकड़ लिया। इसके बाद व्यक्ति के परिजन और कुछ महिलाएं वहां पहुंची और डिप्टी रेंजर पर हमला कर दिया।

खुद को बचाने के लिए डिप्टी रेंजर लखन अहिरवार ने कुल्हाड़ी छीनी। अब शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर