Chhindwara News : मध्यप्रदेश। गरबा महोत्सव में फिल्मी गानें बजाए जाने से हिन्दू संगठन नाराज हैं। बताया जा रहा है कि, प्रशासन की सख्त हिदायतों के बावजूद नवरात्रि गरबा आयोजनों में फिल्मी गाने बजे। इस मुद्दे पर हिन्दू संगठनों में नाराजगी है। कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें लोग फिल्मी गानों पर नाचते नजर आए।
हिन्दू संगठन के जुड़े एक व्यक्ति का कहना है कि, कलेक्टर – एसपी के निर्देशों के बावजूद इस तरह के आयोजन हो रहे हैं। यह बेहद चिंताजनक है। धार्मिक आयोजन अब मनोरंजन का साधन बन रहा है। यह परंपरा और संस्कृति के खिलाफ है।
आरोप है कि, आयोजन के दौरान पुलिस भी मौजूद थी लेकिन न डीजे को रोका गया और न ही आयोजकों के सामने आपत्ति जताई गई। कहा गया है कि, कलेक्टर द्वारा गरबा आयोजकों के साथ बैठक लेकर यह स्पष्ट किया गया था कि, धार्मिक आयोजनों में फिल्मी गानें न बजे। नियम तोड़ने पर एक्शन की बात भी कही गई थी।