Jabalpur News : मध्यप्रदेश। जबलपुर रेलवे स्टेशन और आसपास की रेल कालोनी के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। बीते 24 घंटे से यहां पानी की सप्लाई बाधित है। आलम यह है कि, स्टेशन पर यात्रियों को भी पानी नहीं मिल रहा। स्टेशन पर पानी खरीदकर पीने वालों की कतारें लगी हैं। पीने के पानी के नल सूख गए हैं।
बताया जा रहा है कि, रेलवे को ललपुर प्लांट नर्मदा का पानी मिलता था। यह लाइन अचनाक खराब हो गया जिसके बाद से स्टेशन के वाटर प्लांट में सप्लाई बाधित है। उम्मीद की जा रही है कि, शुक्रवार को पानी सप्लाई बहाल हो जाए।
पानी की आपूर्ति न होने से यात्री नाराज हैं। कॉलोनियों में भी लोग परेशान हैं। रेल अधिकारियों नगर निगम के टैंकरों से ही नहीं बल्कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से पानी की सप्लाई करवाई है। बुधवार – गुरुवार शाम लगभग एक लाख लीटर पानी टैंकरों के जरिये रेलवे को भिजवाया गया। गुरुवार को यह आपूर्ति और बढ़ा दी गई थी।