Mahakaushal Times

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का ट्रेलर देख फैंस निराश, पुराने डायलॉग्स और VFX को लेकर हुई आलोचना

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर 6 अप्रैल को रिलीज़ हो गया। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता थी, लेकिन ट्रेलर देखने के बाद कुछ फैंस निराश नजर आए।

फैंस का रिएक्शन: पुराने डायलॉग्स और कॉमेडी
ट्रेलर में जहां कई लोग अक्षय के कमेडी अंदाज का आनंद ले रहे थे, वहीं कुछ ने पुराने जोक्स और डायलॉग्स के दोहराव की आलोचना की। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि ट्रेलर भूल भुलैया जैसी फिल्मों का रीमिक्स लगता है और मेकर्स को कुछ नया और ओरिजिनल बनाने की जरूरत है।

एक यूजर ने लिखा, “कुछ तो ओरिजिनल बनाओ, वही भूल भुलैया वाले डायलॉग्स – ‘बहन डर गई बहन डर गई’, ‘हम कोई मंदिर का घंटा हैं’।“ दूसरे ने ट्रेलर पर टिप्पणी की, “क्या यह फिल्म है या मीम टेम्पलेट?”

VFX पर भी मिली शिकायत
ट्रेलर के VFX को लेकर भी दर्शकों ने नाराजगी जताई। एक यूजर ने लिखा, “VFX में सुधार की जरूरत है। कॉमेडी ठीक थी, लेकिन विजुअल इफेक्ट्स निराशाजनक हैं।” एक अन्य ने कहा, “फिल्म का ट्रेलर निराशाजनक लगा… खराब VFX, बेदम जोक्स और दोहराए गए डायलॉग्स।”

ट्रेलर की कहानी
ट्रेलर में दिखाया गया है कि अक्षय एक ऐसे बंगले के वारिस बनते हैं, जिसके पीछे ‘पिशाच वन’ नामक जंगल है। यहां कई खतरनाक भूत रहते हैं। परेश रावल अक्षय को बंगले में खतरों के बारे में चेतावनी देते हैं, लेकिन अक्षय शादी के लिए बंगले में जाने का फैसला कर लेते हैं। ट्रेलर के अंत में अक्षय अनजाने में बुरी शक्ति ‘वधुसुर’ को उसकी नींद से जगा देते हैं।

रिलीज डेट और पेड प्रीव्यू
पहले 10 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली ‘भूत बंगला’ अब 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल को रात 9 बजे से शुरू होंगे। मेकर्स ने रिलीज़ को पोस्टपोन करने का कारण ‘धुरंधर 2’ की रिलीज़ को बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर