MP Weather Change : मध्यप्रदेश में ठंड के मौसम ने दस्तक दे दी है। कई शहरों में मौसम अब साफ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 36 घंटों में मानसून एमपी को अलविदा कह देगा। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।
दीपावली तक तापमान और गिर सकता है :
फिलहाल दिन में चटक धुप तो रात तक मौसम ठंडा हो जाता है। दीपावली तक तापमान और गिर सकता है। रात और सुबह – सुबह मौसम फिलहाल ठंडा ही बना हुआ है। 35 से अधिक जिलों में अब बारिश होने के आसार नहीं हैं।
अक्टूबर में तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया :
तापमान की बात की जाए तो इस बार अक्टूबर में तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसा 17 सालों में पहली बार हुआ है। पचमढ़ी के मुकाबले राजगढ़ और इंदौर शहरों में अधिक ठंड महसूस की गई है। बीते शुक्रवार को पचमढ़ी का तापमान जहां 18.6 डिग्री था वहीं राजगढ़ में तापमान 14.5 डिग्री था। इंदौर में टेम्प्रेचर 15.5 डिग्री और खंडवा में 17 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी भोपाल में ही न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया।