Katni Breaking News : मध्यप्रदेश के कटनी जिले में कटनी-दमोह सड़क पर गुरुवार सुबह एक बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस के 12 यात्रियों को चोटें आई हैं। यह दुर्घटना रीठी थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड़ पर हुई।
पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घायलों को रीठी व कटनी जिला अस्पताल ले जाकर इलाज शुरू कराया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।