Mahakaushal Times

Coldrif Cough Syrup Scandal : डॉक्टर की पत्नी ज्योति सोनी सह-आरोपी, 66 बोतलें गायब

MP Cough Syrup Scam

Coldrif Cough Syrup Scandal : मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप कोल्ड्रिफ से 22 बच्चों की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। एसआईटी ने डॉक्टर प्रवीण सोनी की पत्नी ज्योति सोनी को भी आरोपी बनाया। ज्योति अपना मेडिकल स्टोर चलाती हैं। जांच में पता चला कि सिरप की बोतलें छिपाकर सबूत मिटाने की साजिश में वह भी शरीक थीं।

ड्रग विभाग की रिपोर्ट कहती है कि डॉक्टर के क्लीनिक से सटे स्टोर पर 74 बोतलें थीं। इनमें से 66 बोतलें जांच टीम को नहीं दी गईं। इन्हीं में वह जहर था, जिससे बच्चों की जान गई।

एसआईटी को मिली रिपोर्ट से साफ है कि फार्मासिस्ट सौरभ जैन और ज्योति ने डॉक्टर को बचाने के लिए बोतलें छिपाईं। यह सबूतों से छेड़छाड़ है। ज्योति फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

अब मामले में सात आरोपी हैं। डॉक्टर प्रवीण सोनी, ज्योति सोनी, सौरभ जैन, होलसेलर राजेश सोनी, श्रीसन फार्मा के एमआर सतीश वर्मा, कंपनी डायरेक्टर और एक डिस्ट्रीब्यूटर। सभी पर एफआईआर हुई है।

एसआईटी ने एमआर सतीश वर्मा को चार दिन की रिमांड पर लिया। वे सिरप की मार्केटिंग करने वाले हैं। टीम उनसे सप्लाई, स्टॉक और उत्पादन के कागजात पूछ रही है। कई नए तथ्य निकल रहे हैं।

ड्रग विभाग ने पाया कि सिरप में डायएथिलीन ग्लाइकॉल नामक जहर था। यह किडनी खराब कर देता है। बैच वापस नहीं मंगवाया गया, कई बोतलें बिकीं। जिला प्रशासन और ड्रग विभाग सक्रिय हैं। संदिग्ध दवाओं का स्टॉक जब्त हो गया। अनियमित स्टोर्स के लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर