Mahakaushal Times

Balaghat Encounter : कटेझिरिया जंगल में माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी

Balaghat Encounter

Balaghat Encounter : मध्यप्रदेश। बालाघाट जिले के रूपझर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटेझिरिया के घने जंगल में सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की ख़बर सामने आई है। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है, जिसके चलते इलाके में तनाव बना हुआ है।

800 जवानों ने संभाला मोर्चा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटेझिरिया जंगल में 6 से 8 माओवादियों के होने की आशंका है। यह मुठभेड़ सोमवार-मंगलवार की रात से ही चल रही है। स्थिति को देखते हुए, पुलिस ने जंगल में तलाशी अभियान तेज़ कर दिया है। माओवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सुरक्षा बल के करीब 800 जवान जंगल में प्रवेश कर चुके हैं और मोर्चा संभाले हुए हैं।

फ़िलहाल, गोलीबारी में किसी भी माओवादी के हताहत होने या किसी जवान के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

एएसपी ने की पुष्टि

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आदर्शकान्त शुक्ला ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। गौरतलब है कि बीजापुर की माओवादी सुनीता द्वारा आत्मसमर्पण किए जाने के ठीक अगले ही दिन माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बल जवाब दे रहे हैं।

पिछला एनकाउंटर

याद दिला दें कि इसी साल 14 जून को कटेझिरिया-पचामादादर के जंगल में हॉकफोर्स के जवानों ने तीन महिला सहित चार माओवादियों को मार गिराया था। उस कार्रवाई में जवानों को मारे गए माओवादियों के पास से ग्रेनेड लांचर, विस्फोटक सामग्री और भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर