Mahakaushal Times

Jabalpur Ordnance Factory में हादसा : हैंड ग्रेनेड फटने से कर्मचारी घायल, उंगली बुरी तरह प्रभावित

Jabalpur Ordnance Factory

Jabalpur Ordnance Factory : मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित आयुध निर्माणी खमरिया (Ordnance Factory Khamaria) में एक गंभीर दुर्घटना हुई है। फैक्ट्री के फिलिंग-9 सेक्शन में हैंड ग्रेनेड के निर्माण के दौरान अचानक विस्फोट हो गया, जिससे एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में हड़कंप मच गया।

बारूद भरने के दौरान हुआ ब्लास्ट

यह घटना निर्माण प्रक्रिया के समय हुई, जब हैंड ग्रेनेड में बारूद भरा जा रहा था। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पास काम कर रहे अन्य कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

घायल कर्मचारी को तत्काल फैक्ट्री के अपने खमरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित (शिफ्ट) कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

प्रारंभिक रिपोर्ट में हादसे के पीछे सुरक्षा प्रोटोकॉल में संभावित चूक की आशंका जताई जा रही है। यह फैक्ट्री भारतीय सेना के लिए हथियारों के उत्पादन का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, और इस तरह के हादसे यहां अपनाए जा रहे सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर