Mahakaushal Times

छतरपुर धाम में 150 किलोमीटर लंबी Sanatan Padyatra का समापन, भक्तों ने बागेश्वर बाबा किया स्वागत

छतरपुर धाम में 150 किलोमीटर लंबी Sanatan Padyatra का समापन

Sanatan Padyatra : मध्यप्रदेश। सोमवार को छतरपुर के बागेश्वर धाम में 150 किलोमीटर लंबी ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ के समापन पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का भक्तों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। भक्तों ने रैली पर पुष्प वर्षा, ढोल और डीजे की धुनों से स्वागत किया।

7 नवंबर को दिल्ली में इस पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। शुक्रवार को मथुरा में देवकीनंदन महाराज जैसे आध्यात्मिक गुरु, शिप्ला शेट्टी और राजपाल यादव जैसी बॉलीवुड हस्तियां भी रैली में शामिल हुईं।

पदयात्रा में कई लाख श्रद्धालु शामिल हुए (Sanatan Padyatra)

रिपोर्ट्स के अनुसार, 16 नवंबर को बांके बिहारी जी के दर्शन के बाद पदयात्रा बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुई। पदयात्रा में कई लाख श्रद्धालु शामिल हुए और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अंतिम दिन की सनातन एकता पदयात्रा में भाग लिया।

150 किलोमीटर की यह पदयात्रा बिना किसी बाधा के पूरी हुई और लाखों सनातनियों ने इस पदयात्रा में भाग लिया। आज महाराज सड़क मार्ग से बागेश्वर धाम पहुँचे, जहाँ सुबह उनका अभूतपूर्व स्वागत किया गया।

माधव जी महाराज महाराज जी के साथ बागेश्वर धाम पहुँचे (Sanatan Padyatra) :

बागेश्वर धाम से पाँच किलोमीटर पहले, राष्ट्रीय राजमार्ग पर, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और धाम परिवार सहित श्रद्धालुओं के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत और अभिनंदन किया।

बागेश्वर धाम की पावन धरा पर महाराज जी ने सर्वप्रथम दादा गुरु और भगवान बागेश्वर बालाजी को नमन किया। इस दौरान भक्तों ने “जय श्री राम” के जयघोष के साथ पुष्प वर्षा की। पूज्य राजू दास जी और माधव जी महाराज महाराज जी के साथ बागेश्वर धाम पहुँचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर