Mahakaushal Tines

MP News : CM की घोषणा – होम गार्ड्स की हजारों नई भर्ती, तीन जनजातियों के लिए विशेष बटालियन का ऐलान

MP News : CM की घोषणा - होम गार्ड्स की हजारों नई भर्ती

MP News : मध्यप्रदेश में होम गार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन का 79वां स्थापना दिवस राज्य स्तरीय समारोह के साथ भोपाल मुख्यालय पर मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि बने। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया, सलामी ली और होम गार्ड्स को “राज्य की अनमोल ताकत” बताया।

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं (MP News)

– उज्जैन सिंहस्त-2028 के लिए 5 हजार नए होम गार्ड्स की भर्ती।
– बैगा, सहरिया और भारिया जनजाति के लिए अलग-अलग विशेष बटालियन गठन।
– अनुकंपा अनुदान राशि बढ़ाने का आश्वासन।
– प्रदेश के हर देवालय में होम गार्ड जवानों के लिए प्रार्थना सभा आयोजित करने के निर्देश।

CM ने कहा, “होम गार्ड पुलिस से न कम है, न अलग। आपदा हो या कानून-व्यवस्था, हर मोर्चे पर सबसे आगे यही जवान खड़े मिलते हैं। (MP News) ये अनुशासित और समर्पित बल राज्य की असली शान है।”

समारोह में परेड वाहन से पूरा निरीक्षण करने के बाद जवानों ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। होम गार्ड्स महानिदेशक अरविंद कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। (MP News) मुख्यमंत्री ने जवानों के साहस और त्याग को सलाम करते हुए कहा कि आने वाला समय होम गार्ड्स के लिए और गौरवशाली होगा। सिंहस्त और जनजातीय बटालियनों की घोषणा से जवानों में जबरदस्त उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर