Mahakaushal Times

CM MOHAN YADAV: किसानों के लिए CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, शहर आने वालों को मिलेंगे हेलमेट, उड़द पर 600 रुपए बोनस

CM MOHAN YADAV

HIGHLIGHTS:

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एलन
  • किसानों को दिए जायेंगे मुफ्त हेलमेट
  • उड़द दाल पर 600 रूपए प्रति क्विंटल बोनस
  • दाल और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस
  • MP में गेंहू खिरीदी ने बनाया नया रिकॉर्ड

 

CM MOHAN YADAV: मध्यप्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण को शाजापुर जिले के शुजालपुर में सुनने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों और जनप्रतिनिधियों से संवाद किया साथ ही उनके हितों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

इस दौरान उन्होंने किसानों की सुरक्षा और आय बढ़ाने को लेकर कई जरुरी घोषणाएं भी कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए नई योजनाएं लागू की जा रही हैं।

MP Politics : जीतू पटवारी और बीजेपी में बढ़ी जुबानी जंग, सुयश त्यागी ने पीसीसी चीफ को बताया ‘मुंगेरीलाल’

किसनों को मिलेंगे फ्री हेलमेट

मोहन यादव ने बताया कि गांव से शहर आने वाले हर किसान को मुफ्त हेलमेट उपलब्ध करवाए जायेंगे। कई किसान दूध, फल, सब्जियां और अन्य कृषि उत्पाद बेचने मोटरसाइकिल से शहर आते हैं, लेकिन हेलमेट का उपयोग नहीं करते जिस्से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। किसानों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

उड़द पर 600 रुपए बोनस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए उड़द की फसल पर 600 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने बताया कि इसके लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है और जल्द ही खरीदी प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी जाएगी।

MP UCC NEW RULE: एमपी में जल्द लागू होगी समान नागरिक संहिता, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

MP में गेंहू खिरीदी का नया रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश सरकार ने 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से एक करोड़ मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदा है। लगभग 14 लाख किसानों से हुई यह खरीदी देश में सबसे बड़ा आंकड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसानों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है।

दाल और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में दाल उत्पादन पर ज़्यादा फोकस किया जा रहा है, मध्यप्रदेश दाल उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है। साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार दाल प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन और पशुपालन को भी प्रोत्साहित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर