Mahakaushal Times

MP Politics : जीतू पटवारी और बीजेपी में बढ़ी जुबानी जंग, सुयश त्यागी ने पीसीसी चीफ को बताया ‘मुंगेरीलाल’

MP Politics

MP Politics : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी को लेकर विवाद गहरा गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सुयश त्यागी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर पटवारी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस नेता को “मुंगेरीलाल” कहकर संबोधित किया और उनके पुराने बयानों को लेकर सवाल उठाए। इस पोस्ट के बाद प्रदेश की सियासत में नई बहस शुरू हो गई है।

शिवपुरी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

पुराने बयानों को लेकर बीजेपी का पलटवार

सुयश त्यागी ने अपनी पोस्ट में कहा कि “मुंगेरीलाल को रोना आ गया , आये भी क्यों ना,इस बार जवाब उसी भाषा मे मिला जिस भाषा में मुंगेरीलाल को जवाब चाहिए था। प्रदेश अध्यक्ष को गरिमा का तब याद नहीं आया जब उन्होंने ‘ ख़ुद की पार्टी को तेल लेने भेज दिया था ‘

तब गरिमा नही तार तार हुई थी क्या जब 2018 के किसान आंदोलन में किसानों को बुलाया था – ‘अरे आई जाओ रे तमारी जीजी की तमारी’ कह कर ?

पूर्व मंत्री इमरती देवी को जब कहा था कि ‘अब इमरती देवी में वो रस नही बचा ‘ तब ये आंसू कहाँ थे ? तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जब कमलनाथ के पैरों की धूल कहा तब तो रोना नही आया न जीतू भैया ?

भारत की युवा एथलेटिक्स शक्ति का जलवा, अंडर-20 चैंपियनशिप में 19 पदकों के साथ शानदार प्रदर्शन

जब टपोरियों की तरह मध्यप्रदेश की महिलाओं को शराबी कहा तब क्यों नही विरोध किया खुद का पटवारी जी ? जब निर्वाचित विधायक चंद्रशेखर देशमुख को “मक्कार” कहा तब तो पद की गरिमा याद नहीं आई ?

प्रदेश भर के आईएएस को चड्डी का बटन टाइट करने कहा था तब क्या आप प्रदेश अध्यक्ष नही थे,तब क्या ऐसी भाषा सही थी ?

जीतू भैया, सोचना होगा रोने से काम नहीं बनने वाला है। आपके लिए आत्मचिंतन का समय है जो आप आत्ममुग्धता में गवा रहे हैं। ऐसा जवाब अब आपको भाजपा का हर कार्यकर्ता देगा,सचेत रहें, गरिमा बनाये रखें।”

 

मुख्यमंत्री पर टिप्पणी के बाद बढ़ा विवाद

यह पूरा विवाद उस समय और बढ़ गया जब जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लेकर प्रतिक्रिया दी। पटवारी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें “रद्दी” और “दो कौड़ी का” जैसे शब्दों से संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि यदि उनके लिए ऐसे शब्दों का उपयोग किया गया है, तो क्या यह किसानों और आम जनता के लिए भी अपमानजनक नहीं माना जाएगा। पटवारी ने वर्ष 2028 में भ्रष्टाचार और कमीशन मुक्त सरकार बनाने का संकल्प भी दोहराया।

म्यूजिक लवर्स के लिए बेस्ट डील? Realme Buds Air 8 Pro पर एक नजर

मर्यादित राजनीति की दी नसीहत

अपने बयान के अंत में जीतू पटवारी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के लिए कभी भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं करेंगे। वहीं बीजेपी ने भी कांग्रेस नेताओं को आत्मचिंतन की सलाह दी है। दोनों दलों के नेताओं के बीच बढ़ती बयानबाजी को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में यह मुद्दा प्रदेश की राजनीति में और गर्मा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर