Chhindwara News : मध्यप्रदेश। सोमवार-मंगलवार की रात करीब 3 बजे हर्रई थाना क्षेत्र के तेदनी के पास एक स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 6 यात्री घायल हो गए, जिनमें 2 की हालत गंभीर है।
गंभीर रूप से घायल (Chhindwara News)
– शब्बीर शाह (40, सागर)
– सोहिल शाह (19, सागर)
दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद नरसिंहपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाकी घायलों – नवीन शाह (35), लतीफ शाह (60), गुड्डी राय (46, ललितपुर) और रमल कुमार पटवा (50, हर्रई) – का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची (Chhindwara News):
सूचना मिलते ही हर्रई पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। देर रात होने के बावजूद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल भेजा गया। समय पर बचाव से बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार या चालक के सो जाने की आशंका जताई जा रही है। बस चालक से पूछताछ की जा रही है। ट्रैफिक कुछ देर बाधित रहा, बाद में बहाल कर दिया गया। परिजनों में दहशत है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं की जा रही हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।