Mahakaushal Times

Viral Video : शिक्षा व्यवस्था के हाल बेहाल, शराब के नशे में स्कूल पहुंच रहे टीचर

Viral Video : शिक्षा व्यवस्था के हाल बेहाल, शराब के नशे में स्कूल पहुंच रहे टीचर

Viral Video : उमरिया। उमरिया जिले में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक का नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों के बीच वायरल वीडियो मानपुर जनपद क्षेत्र के करौंदी टोला गांव के सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है जिसमें दिखाई दे रहे मास्साब नशे में इतने चूर है कि न तो उन्हें खुद का होश है और न ही बच्चों का।

हालत ये है कि, स्कूल खुलते ही मास्टर साहब किसी कदर स्कूल तो पहुंच गए लेकिन कुछ करने की स्थिति में नहीं है। आलम ये है कि ठंड की वजह से धूप में लगी क्लास में मास्टर जी किसी तरह कुर्सी में तो बैठ पाए लेकिन आंख नहीं खोल पा रहे।

टीचर का नाम चंद्रभान रौतेल बताया जा रहा है जो अक्सर इसी हालत में स्कूल आते हैं। लिहाजा गांव के किसी जागरूक युवा ने शराबी शिक्षक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जिसकी भनक शिक्षा विभाग तक पहुंच गई।

तत्काल जांच टीम स्कूल भेजी गई और नशे में चूर शिक्षक मौके पर टल्ली हालत में मिल गए लेकिन वो नशे में इतने मस्त थे कि उन्हें इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ा और वो यूं ही नशे में चूर बैठे रहे। नशे में टल्ली मास्साब को न तो खुद की चिंता है न बच्चों की और न ही नौकरी की फिकर। जांच टीम पहुंचने के बाद भी उनका नशा नहीं उतरा। बहरहाल जांच टीम ने वस्तु स्थिति से अफसरों को अवगत करा दिया है और जल्द ही नशेड़ी टीचर को सस्पेंड भी कर दिया जायेगा। लेकिन ऐसे शिक्षकों की वजह से बदनाम हो रही सरकारी स्कूल की साख कैसे कायम रह पाएगी ये बड़ा सवाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर