Mahakaushal Times

BRICS Agriculture Summit: इंदौर में जुटे 21 देशों के प्रतिनिधि, CM मोहन यादव बोले- कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा

INDORE BRICKS SUMMIT 2026

BRICS Agriculture Summit: इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में 11 से 13 जून तक आयोजित होने वाले BRICS कृषि सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हो गया है। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में BRICS देशों समेत 21 देशों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और कृषि विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं।

इसी कड़ी में आज को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विभिन्न देशों के कृषि मंत्रियों और प्रतिनिधियों के साथ अहम संवाद करेंगे।

CM MOHAN YADAV, SHIVRAJ SHINGH CHAUHAN
CM MOHAN YADAV, SHIVRAJ SHINGH CHAUHAN

विदेशी मेहमानों का किया स्वागत

सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य सरकार की ओर से आयोजित विशेष डिनर कार्यक्रम में शामिल होकर विदेशी प्रतिनिधियों, राजदूतों और कृषि मंत्रियों का स्वागत किया।

उन्होंने मध्यप्रदेश की धरती पर आए सभी मेहमानों का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह आयोजन कृषि क्षेत्र में वैश्विक सहयोग को नई मजबूती देगा।

छोले-कुलचे की रेहड़ी से टीम इंडिया तक: जालंधर के अर्जुन राजपूत का अंडर-19 टीम में चयन, मेहनत ने बदली तकदीर

खाद्य सुरक्षा और किसानों के सशक्तिकरण पर मंथन

डॉ. मोहन यादव ने बताया कि सम्मेलन में खाद्य सुरक्षा, कृषि नवाचार, जलवायु अनुकूल खेती, कृषि व्यापार और छोटे किसानों को सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इससे कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी और किसानों के लिए नए अवसर तैयार होंगे।

BRICKS SUMMIT
BRICKS SUMMIT

12 और 13 जून को अहम बैठकें

सम्मेलन में ब्राजील, चीन, इंडोनेशिया, ईरान, दक्षिण अफ्रीका, यूएई सहित कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। 12 जून को कृषि मंत्रियों के बीच विशेष संवाद आयोजित होगा, जबकि 13 जून को BRICS देशों की मंत्रिस्तरीय बैठक में कृषि क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर