BRICS Agriculture Summit: इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में 11 से 13 जून तक आयोजित होने वाले BRICS कृषि सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हो गया है। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में BRICS देशों समेत 21 देशों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और कृषि विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं।
इसी कड़ी में आज को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विभिन्न देशों के कृषि मंत्रियों और प्रतिनिधियों के साथ अहम संवाद करेंगे।

विदेशी मेहमानों का किया स्वागत
सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य सरकार की ओर से आयोजित विशेष डिनर कार्यक्रम में शामिल होकर विदेशी प्रतिनिधियों, राजदूतों और कृषि मंत्रियों का स्वागत किया।
उन्होंने मध्यप्रदेश की धरती पर आए सभी मेहमानों का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह आयोजन कृषि क्षेत्र में वैश्विक सहयोग को नई मजबूती देगा।
खाद्य सुरक्षा और किसानों के सशक्तिकरण पर मंथन
डॉ. मोहन यादव ने बताया कि सम्मेलन में खाद्य सुरक्षा, कृषि नवाचार, जलवायु अनुकूल खेती, कृषि व्यापार और छोटे किसानों को सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इससे कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी और किसानों के लिए नए अवसर तैयार होंगे।

12 और 13 जून को अहम बैठकें
सम्मेलन में ब्राजील, चीन, इंडोनेशिया, ईरान, दक्षिण अफ्रीका, यूएई सहित कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। 12 जून को कृषि मंत्रियों के बीच विशेष संवाद आयोजित होगा, जबकि 13 जून को BRICS देशों की मंत्रिस्तरीय बैठक में कृषि क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत, विश्व के साथ परस्पर सहयोग की भावना से कार्य कर रहा है।
कृषि वर्ष में, इंदौर में ‘ब्रिक्स कृषि सम्मेलन’ हो रहा है।
ब्रिक्स देशों के मंत्रियों, राजनयिकों, राजदूतों और अतिथियों का मध्यप्रदेश की नगरी इंदौर में हार्दिक… pic.twitter.com/g9hSpaoYVz
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 11, 2026