Mahakaushal Times

World Day Against Child Labour: बाल श्रम पर CM का बड़ा संदेश, कहा-हर बच्चे को मिले शिक्षा का अधिकार

CHILD LABOUR

HIGHLIGHTS:

  • बाल श्रम मुक्त समाज का आह्वान
  • बच्चों के हाथों में किताबें हों: CM
  • शिक्षा हर बच्चे का अधिकार
  • बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता जरूरी
  • समाज से सहयोग की अपील

 

CHILD LABOUR
CHILD LABOUR

World Day Against Child Labour: भोपाल। जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें और खिलोने होने चाहिए उस उम्र में देश के कई बच्चे बाल श्रम जैसी समस्याओं का सामना कर रहें हैं। आज विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से बाल श्रम मुक्त समाज बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया है। उन्होंने ने कहा कि बच्चों के माथे पर बोझ अच्छा नहीं लगता, उनके हाथों में कलम और किताब ही शोभा देती है।

फाइलों में अटके 8 मेगा प्रोजेक्ट्स, 33 मौतें और 1800 करोड़ का अतिरिक्त बोझ: मध्य प्रदेश में अफसरशाही पर उठे गंभीर सवाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल श्रम केवल कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य से जुड़ा गंभीर सामाजिक मुद्दा है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और बाल श्रम को जड़ से खत्म करने के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया।

 

भारत में अब भी चुनौती

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 5 से 14 वर्ष आयु वर्ग के करीब 1.01 करोड़ बच्चे काम करते पाए गए थे। वहीं, ILO की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में करीब 13.8 करोड़ बच्चे आज भी बाल श्रम में लगे हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी, अशिक्षा और जागरूकता की कमी बाल श्रम के प्रमुख कारण हैं। ऐसे में बच्चों को स्कूलों से जोड़ना और उनके परिवारों को जागरूक बनाना इस समस्या के समाधान की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है।

पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी, बोले- पुलिस नहीं कर रही प्रभावी कार्रवाई

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि बच्चों को मजदूरी नहीं, बल्कि उनके सपनों को पूरा करने का अवसर दें। हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानपूर्ण जीवन मिलना चाहिए, तभी एक बेहतर और विकसित समाज का निर्माण संभव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर