CM Seoni Visit : सिवनी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई को सिवनी जिले के पॉलीटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में आयोजित धान महोत्सव में शामिल होंगे। इस दौरान वे किसानों को प्रोत्साहन राशि वितरित करेंगे, विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे तथा विभिन्न हितग्राही योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
किसानों को मिलेगी करोड़ों रुपये की प्रोत्साहन राशि
धान महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के माध्यम से कोदो और कुटकी की खेती करने वाले प्रदेश के 3,941 किसानों के बैंक खातों में 2 करोड़ 82 लाख 99 हजार 300 रुपये की प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित करेंगे। यह राशि 1,000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से दी जाएगी।
CM Mohan Yadav : हम तो जमीन पर बैठकर ही खाएंगे… बैतूल में सीएम ने गरीब परिवार के घर किया भोजन
सरकार का उद्देश्य श्रीअन्न (मिलेट्स) उत्पादन को बढ़ावा देना, किसानों की आय बढ़ाना और जलवायु अनुकूल खेती को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़ी कई योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी।
विकास कार्यों और प्रदर्शनी पर रहेगा विशेष फोकस
मुख्यमंत्री जिले में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम में कृषि, प्राकृतिक खेती, धान बुवाई के आधुनिक कृषि यंत्र, कस्टम हायरिंग सेंटर, प्राकृतिक बीज, जीआई टैग प्राप्त सीताफल, मिलेट्स उत्पाद, पीएमएफएमई उत्पाद, आम की विभिन्न किस्में, महिला स्व-सहायता समूहों के हस्तशिल्प, लघु वनोपज, स्थानीय उत्पाद और पोषण आहार से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। किसानों को ‘कृषिका ऐप’ की जानकारी भी दी जाएगी।
एक पल की चूक बनी जिंदगी भर का दर्द मां के वॉशरूम जाते ही बेड से गिरा 44 दिन का मासूम
दौरे से पहले प्रशासन ने तैयारियां की तेज
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कलेक्टर नेहा मीना के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, सेफ हाउस और सुकतरा हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, बिजली, सुरक्षा, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने और कार्यक्रम को सुचारु एवं सुरक्षित ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।