Mahakaushal Times

श्रुति हासन जन्मदिन : जब स्कूल में नाम बदलकर जाया करती थीं श्रुति हसन, 4 साल की उम्र में गाया था पहला गाना


नई दिल्ली। श्रुति हासन जन्मदिन साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अदाकारी से धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस श्रुति हासन आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 28 जनवरी 1986 को हुआ था. कमल हासन और सारिका ठाकुर बेटी श्रुति काफी टैलेंटेड हैं. वह एक्टिंग के साथ-साथ गाना भी गाती है.

4 साल की उम्र में गाया गाना
सिर्फ 4 साल की उम्र में श्रुति ने अपने पिता कमल हसन की फिल्म चाची 420 में पहली बार गाना गाया था. एक्ट्रेस, सिंगर होने के अलावा वह एक मॉडल, म्यूजिक कंपोजर और राइटर भी हैं. 14 साल की उम्र में हुई श्रुति ने फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखना शुरु कर दिया था. इतना ही नहीं श्रुति को कई भाषाएं भी बोलनी आती हैं. वह हिंदी, इंग्लिश, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ अच्छे से बोल सकती हैं.
नाम बदलकर जाती थीं स्कूल
श्रुति हासन ने चेन्नई के लेडी अंडाल स्कूल में अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी की है. अपने स्कूली दिनों में एक्ट्रेस ने अपना नाम बदल लिया था. इसका कारण ये था कि वो अपनी पहचान को छुपाना चाहती थी. इसलिए उन्होंने अपना नाम बदला और अपना नया नाम पूजा रामचंद्रन कर लिया था.
‘लकफिल्म से किया डेब्यू
एक्ट्रेस ने सोहम शाह निर्देशित फिल्म लकसे बॉलीवुड में कदम रखा था. जिसके बाद वह गब्बर सिंह, बालूपू, रेस गुर्रम, श्रीमंथुडु, प्रेममऔर क्रैकजैसी फिल्मों में दिखाई दीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर