Mahakaushal Times

MP Dharti Aaba Abhiyan: CM मोहन यादव की पहल से जनजातीय क्षेत्रों में विकास को मिली नई रफ्तार, 25,892 घरों तक पहुंची बिजली

Dharti Aaba Abhiyan

HIGHLIGHTS:

  • CM मोहन यादव का बड़ा फोकस
  • 25,892 घरों तक पहुंची बिजली
  • जनजातीय गांवों में विकास तेज
  • बिजली के साथ बढ़ीं सुविधाएं
  • धरती आबा अभियान जारी

MP Dharti Aaba Abhiyan: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नेत्तृत्व में मध्यप्रदेश कईं क्षत्रों में सफलता के नए अयं स्थापित हर रहा है। इसी कड़ी में एमपी के जनजातीय क्षेत्रों में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

इस अभियान के तहत सरकार का उद्देश्य है कि आदिवासी गांवों तक वो बुनियादी सुविधाएं पहुंचे जिसके लिए वह सालों से तरस रहे हैं। सरकार का मन्ना है कि इस अभियान से वहां रहने वाले लोगों का जीवन आसान हो जायेगा।

CM Mohan Yadav: MP को दुग्ध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य, CM मोहन यादव ने किसानों के लिए किए कई बड़े ऐलान

25,892 आदिवासी गांवों तक पहुंची बिजली

धरती आबा जनजातीय अभियान के तहत अब तक प्रदेश के 25,892 घरों में बिजली पहुंचाई जा चुकी है। इससे हजारों परिवारों के घर पहली बार रोशन हुए हैं और उन्हें बेहतर जीवन की सुविधा मिल रही है।

सरकार का मानना है कि किसी भी क्षेत्र का विकास तभी संभव है, जब वहां रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों। इसी उद्देश्य से धरती आबा अभियान के तहत ऐसे गांवों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां अब तक विकास की रफ्तार धीमी थी।

भारत की स्वदेशी Astra Mk1 मिसाइल को मिला पहला विदेशी खरीदार, इंडोनेशिया सौदे से वैश्विक रक्षा बाजार में बढ़ी भारतीय तकनीक की ताकत

सड़क पानी और शिक्षा व्यवथा पर भी है फोकस

सरकार का कहना है कि अभियान के तहत सिर्फ बिजली ही नहीं, बल्कि सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सुविधाओं को भी जनजातीय इलाकों तक पहुंचाने पर लगातार काम किया जा रहा है। इसका मकसद दूर-दराज के गांवों को मुख्यधारा के विकास से जोड़ना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर