HIGHLIGHTS:
- CM मोहन यादव का बड़ा फोकस
- 25,892 घरों तक पहुंची बिजली
- जनजातीय गांवों में विकास तेज
- बिजली के साथ बढ़ीं सुविधाएं
- धरती आबा अभियान जारी
MP Dharti Aaba Abhiyan: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नेत्तृत्व में मध्यप्रदेश कईं क्षत्रों में सफलता के नए अयं स्थापित हर रहा है। इसी कड़ी में एमपी के जनजातीय क्षेत्रों में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।
इस अभियान के तहत सरकार का उद्देश्य है कि आदिवासी गांवों तक वो बुनियादी सुविधाएं पहुंचे जिसके लिए वह सालों से तरस रहे हैं। सरकार का मन्ना है कि इस अभियान से वहां रहने वाले लोगों का जीवन आसान हो जायेगा।
25,892 आदिवासी गांवों तक पहुंची बिजली
धरती आबा जनजातीय अभियान के तहत अब तक प्रदेश के 25,892 घरों में बिजली पहुंचाई जा चुकी है। इससे हजारों परिवारों के घर पहली बार रोशन हुए हैं और उन्हें बेहतर जीवन की सुविधा मिल रही है।
सरकार का मानना है कि किसी भी क्षेत्र का विकास तभी संभव है, जब वहां रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों। इसी उद्देश्य से धरती आबा अभियान के तहत ऐसे गांवों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां अब तक विकास की रफ्तार धीमी थी।
सड़क पानी और शिक्षा व्यवथा पर भी है फोकस
सरकार का कहना है कि अभियान के तहत सिर्फ बिजली ही नहीं, बल्कि सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सुविधाओं को भी जनजातीय इलाकों तक पहुंचाने पर लगातार काम किया जा रहा है। इसका मकसद दूर-दराज के गांवों को मुख्यधारा के विकास से जोड़ना है।
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान
मध्यप्रदेश के जनजातीय अंचलों में विकास की नई रोशनी
✨ अब तक 25,892 घरों तक पहुंची बिजली@DrMohanYadav51 @WelfareTribal #CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/x561l61Mp4
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) July 7, 2026