Mahakaushal Tines

Shamita Shetty B'day: ब्लॉकबस्टर डेब्यू के बाद भी फ्लॉप रहा शमिता का करियर, अभिनय छोड़ बनीं करोड़ों की मालकिन


नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी आज यानी 2 फरवरी को अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री फिलहाल फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह अभिनय से दूर भी आज करोड़ों रुपये की कमाई करती हैं। इसके साथ ही वह अक्सर लाइमलाइट में भी बनी रहती हैं। शमिता इंडस्ट्री में अपनी बहन शिल्पा शेट्टी जैसा करियर तो नहीं बना पाईं, लेकिन उन्होंने ‘बिग बॉस 15’ के जरिए अपनी अलग पहचान जरूर बनाई थी। चलिए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं अभिनेत्री से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में…
फैशन डिजाइनर से बनीं अभिनेत्री
शमिता शेट्टी का जन्म 2 फरवरी 1979 को कर्नाटक के मंगलुरु में एक तुलु भाषी परिवार में हुआ था। उनके माता-पिता फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री में टैम्पर-प्रूफ वाटर कैप के निर्माता थे। शमिता शेट्टी ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट एंथोनी गर्ल्स हाई स्कूल, मुंबई से की। फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ काम किया। सेलिब्रिटी डिजाइनर ने उन्हें अभिनय में अपनी किस्मत आजमाने का सुझाव दिया। जिसके बाद शमिता ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया।

ब्लॉकबस्टर फिल्म से किया डेब्यू

अभिनेत्री ने साल 2000 में आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘मोहब्बतें’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में शमिता के साथ कई अन्य कलाकार भी थे, लेकिन शमिता के बेहतरीन अभिनय की वजह से उन्हें डेब्यू ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसी साल उनका गाना ‘शरारा शरारा’ आया। रातों-रात शमिता स्टार बन गईं। शमिता का करियर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म से शुरू हुआ, लेकिन उनका फिल्मी करियर आगे चलकर फ्लॉप साबित हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर