Mahakaushal Times

MP Morning News: मोहन कैबिनेट की बैठक आज, बजट पर सीएम का फोकस, SIR को लेकर थाने जाएगी कांग्रेस, भोपाल में बिजली कटौती, चैंबर चुनाव परिणाम घोषित


भोपाल । मध्य प्रदेश में आज मंगलवार को राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज रहेगी। प्रदेश सरकार की अहम मोहन कैबिनेट बैठक आज मंत्रालय में आयोजित होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और फैसले लिए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज केंद्र सरकार के बजट की खूबियों को लेकर आयोजित कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 12 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां बजट को लेकर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:45 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे और दोपहर 1 बजे कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

SIR को लेकर कांग्रेस का विरोध

आज मध्य प्रदेश कांग्रेस SIR स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन)को लेकर थाने पहुंचेगी। राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाने में कांग्रेस नेता आवेदन देंगे। कांग्रेस का आरोप है कि फॉर्म-7 के माध्यम से उनके समर्थक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

भोपाल में आज बिजली कटौती

राजधानी भोपाल में आज भी कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक दुर्गेश विहार, चाणक्यपुरी, जेके रोड, गीत गणेश, आदित्य परिसर, मिनाल, छत्रसाल, नैनागिरी, बालाजी नगर, नरेला शंकरी और राज सम्राट कॉलोनी में बिजली नहीं रहेगी। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आईबीडी रॉयल, आदित्य ग्रीन नीव और शिव आंगन परिसर प्रभावित रहेंगे। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली गुल रहेगी। वहीं सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक पुलिस रेडियो कॉलोनी, 48 क्वार्टर, न्यू पुलिस क्वार्टर, सीएसडी कॉलोनी, प्रेमपुरा, नया गांव, वन विहार, गौतम नगर, नेहरू नगर, आकृति गार्डन और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

भोपाल चैंबर चुनाव का रिजल्ट

भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज BCCI के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। गोविंद गोयल ने 193 मतों से जीत दर्ज की है। उन्हें 1999 मतों में से 1085 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी तेलकुल पाल सिंह पाली को 894 वोट प्राप्त हुए।

निर्वाचित पदाधिकारी

अध्यक्ष गोविंद गोयल ,महामंत्री ललित तांतेड़, उपाध्यक्ष कमल पंजवानी, आदित्य जैन, प्रदीप अग्रवाल वीनस, अरविंद जैन, सुपारी ,मंत्री अजय देवनानी अज्जू, सुनील जैन, संजीव जैनकोषाध्यक्ष प्रदीप सेवानी,सह-कोषाध्यक्ष गोपाल सोनी ,अतिरिक्त कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता

अन्य प्रमुख गतिविधि

भोपाल के जनजातीय संग्रहालय में आज भी शलाका चित्र प्रदर्शनी दोपहर 12 बजे से दर्शकों के लिए खुली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर