Sawan Pradosh Vrat 2026: 10 अगस्त को सोम प्रदोष व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और तिथि
10 अगस्त को सोम प्रदोष व्रत है। जानें त्रयोदशी तिथि, प्रदोष पूजा का शुभ समय और भगवान शिव की आराधना का महत्व।
नई दिल्ली। सावन माह में भगवान शिव की उपासना का खास महत्व माना जाता है, यूं ही नहीं बल्कि धार्मिक विश्वासों के अनुसार ये समय बहुत, ही प्रभावशाली समझा जाता है। इस बार सावन का पहला प्रदोष व्रत 10 अगस्त 2026, सोमवार को रखा जाएगा। सोमवार के होने से इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाता है। खास बात ये भी है कि इसी दिन सावन का दूसरा सोमवार भी पड़ रहा है, इसलिए ये योग शिव भक्तों के लिए और अधिक शुभ माना जा रहा है। कहा जाता है कि प्रदोष काल में भगवान शिव की उपासना करने पर विशेष कृपा मिलती है।
जानें त्रयोदशी तिथि कब से कब तक रहेगी
पंचांग के हिसाब से त्रयोदशी तिथि 10 अगस्त 2026 को सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी और 11 अगस्त 2026 को सुबह 4:54 बजे तक रहेगी। चूंकि प्रदोष व्रत त्रयोदशी तिथि के दौरान, यानी प्रदोष काल में ही मनाया जाता है इसलिए इस दिन व्रत और पूजा का महत्व और बढ़ जाएगा।
प्रदोष पूजा का शुभ मुहूर्त
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में करना सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन प्रदोष पूजा का शुभ समय शाम 7:09 बजे से रात 9:23 बजे तक रहेगा। इसके अलावा ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:49 बजे से 5:34 बजे तक माना जाएगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:18 बजे से 1:09 बजे तक रहेगा , लिहाजा पूजा की योजना बनाते वक्त इसे भी ध्यान में रखा जा सकता है।
सोम प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व
सोम प्रदोष व्रत को भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा पाने का खास अवसर माना जाता है। मान्यता के अनुसार ये व्रत मन में शांति, परिवार में सुख-समृद्धि, वैवाहिक जीवन में खुशहाली, और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसके साथ ही जिन जातकों की कुंडली में चंद्र दोष मौजूद है, उनके लिए भी यह व्रत शुभ फल देने वाला माना जाता है।
शिव मंदिरों में रहेगी विशेष पूजा की तैयारी
सावन सोमवार और सोम प्रदोष का एक साथ पड़ना, इस बार शिव मंदिरों में विशेष तैयारियों का कारण बनेगा। भक्तों के लिए जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विधि-विधान से पूजा अर्चना का आयोजन विशेष रूप से होगा। इस पावन मौके पर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक, शिव चालीसा का पाठ, और श्रद्धा के साथ पूजा कर पुण्य फल प्राप्त किए जा सकते हैं।
