Mahakaushal Times

ईयरबड्स खरीदने से पहले रुकिए! ये 7 स्मार्ट टिप्स जान लिए तो नहीं होगा पैसा बर्बाद


नई दिल्ली। आज के डिजिटल दौर में ईयरबड्स सिर्फ म्यूजिक सुनने का साधन नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुके हैं ऑफिस कॉल्स से लेकर जिम और गेमिंग तक। लेकिन बाजार में ढेरों ऑप्शन के बीच गलत चुनाव आपका अनुभव खराब कर सकता है। इसलिए अगर आप नए ईयरबड्स लेने जा रहे हैं, तो इन जरूरी बातों को जरूर ध्यान में रखें।

सबसे पहले साउंड क्वालिटी पर फोकस करें। अच्छे ईयरबड्स में बैलेंस्ड बेस, क्लियर वोकल्स और हाई वॉल्यूम पर भी बिना डिस्टॉर्शन के ऑडियो मिलना चाहिए। इसके बाद आता है नॉइज कैंसिलेशन (ANC) अगर आप ट्रैवल या भीड़भाड़ वाली जगहों पर इस्तेमाल करते हैं, तो यह फीचर बाहरी शोर को कम कर शानदार अनुभव देता है।

बैटरी लाइफ भी बेहद अहम है। ऐसे ईयरबड्स चुनें जो कम से कम 4-5 घंटे का प्लेबैक दें और केस के साथ 20-25 घंटे का बैकअप हो। साथ ही फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो, ताकि कम समय में ज्यादा इस्तेमाल मिल सके।कनेक्टिविटी के लिए लेटेस्ट Bluetooth (5.2 या उससे ऊपर) बेहतर रहेगा, खासकर गेमिंग के लिए लो-लेटेंसी बहुत जरूरी है।

अगर आप कॉलिंग ज्यादा करते हैं, तो ENC (Environmental Noise Cancellation) माइक्रोफोन जरूर देखें, ताकि आपकी आवाज साफ पहुंचे। जिम या आउटडोर यूज के लिए IP रेटिंग (IPX4/IPX5) जरूरी है, जिससे पसीना या हल्की बारिश से डिवाइस सुरक्षित रहे।

आखिर में सबसे जरूरी चीज कंफर्ट और फिट। लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए एर्गोनॉमिक डिजाइन और सही फिटिंग वाले ईयरबड्स चुनें, जिनके साथ अलग-अलग साइज के ईयर-टिप्स मिलें। सही ईयरबड्स वही हैं जो आपकी जरूरत के हिसाब से फिट बैठें, सिर्फ ब्रांड या कीमत देखकर फैसला लेना आपको नुकसान में डाल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर