Bhopal Gift City: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को देश का प्रमुख टेक्नोलॉजी और इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने गुजरात की तर्ज पर भोपाल में गिफ्ट सिटी विकसित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल में विकसित की जाने वाली यह परियोजना ईकाई सिटी (EKAI CITY – एजुकेशन, नॉलेज एण्ड एआई सिटी) के रूप में तैयार की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए केंद्र सरकार से करीब 10 हजार करोड़ रुपए की फंडिंग मिलने की संभावना है।
शिवपुरी में तेज आंधी-बारिश का कहर: चार मकानों की टीन शेड उड़ीं, जान बचाने घरों से बाहर भागे लोग
इंदौर में बनेगा डीपटेक रिसर्च पार्क
बैठक में मुख्यमंत्री ने उज्जैन में 400 करोड़ रुपए की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और डीपटेक रिसर्च पार्क स्थापित करने की योजना की भी समीक्षा की। इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।
इन सभी सभी परियोजनाओं पर सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को एआई, सेमीकंडक्टर, ड्रोन निर्माण, स्पेस टेक्नोलॉजी और डेटा सेंटर जैसे उभरते क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के लिए तेजी से काम करने के निर्देश दिए।
फीफा वर्ल्ड कप 2026: साउथ कोरिया को हराकर नॉकआउट में पहुंचा मेक्सिको, इतिहास रचने वाली पहली टीम बनी
मध्यप्रदेश को नई पहचान दिलाना सरकार की प्राथमिकता
बैठक में बताया गया कि मध्यप्रदेश में अब तक टेक सेक्टर में 12,500 करोड़ रुपए का निवेश आ चुका है, जिससे 50 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को नई पहचान दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।
आज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को विभाग की सभी निवेश परियोजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।
गुजरात की GIFT सिटी की तर्ज पर भोपाल में ‘EKAI CITY – एजुकेशन, नॉलेज एण्ड एआई सिटी’ विकसित करें। इसमें केंद्र द्वारा ₹10 हजार करोड़… pic.twitter.com/UWMQLq7S9L
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 18, 2026