CM Mohan Yadav: मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक साल में उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को नई मजबूती मिली है और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला है।
सीएम मोहन यादव ने की सराहना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संदेश में कहा कि हेमंत खंडेलवाल की सादगी, मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन लगातार मजबूत हुआ है और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम भी बेहतर तरीके से हुआ है। मुख्यमंत्री ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दो देशों और पांच प्रमुख शहरों से गुजरेगा अली खामेनेई का अंतिम सफर, 9 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार
कैलाश विजयवर्गीय ने भी दी शुभकामनाएं
प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी हेमंत खंडेलवाल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यशैली और अनुभव से संगठन को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
एक साल में संगठन को मिली नई दिशा
हेमंत खंडेलवाल ने 2 जुलाई 2025 को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पद संभाला था। इस दौरान उन्होंने संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए कई नई पहल कीं। मंत्रियों और कार्यकर्ताओं के बीच नियमित संवाद शुरू कराया और संगठन को और सक्रिय बनाने पर जोर दिया। हाल के कई राजनीतिक मुद्दों पर भी उन्होंने पार्टी का पक्ष मजबूती से रखा।
न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, चोटिल बेन सियर्स वनडे सीरीज से बाहर, वेस्टइंडीज दौरे पर बदली टीम की रणनीति