Mahakaushal Times

CM Mohan Yadav: भोपाल में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान की शुरुआत, सीएम मोहन यादव ने किया पौधारोपण

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav : भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पौधा लगाकर लोगों को पेड़ लगाने और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पानी बचाने और पर्यावरण से जुड़े कामों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे मुख्यमंत्री ने देखा।

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारतीय ऑटो सेक्टर चमका, मई में 4.4 लाख वाहन बिके..

5 जून से 21 जून तक चलेगा पौधे लगाने का अभियान

कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों और देशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 5 जून से 21 जून तक पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर पौधे लगाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना और पर्यावरण बचाने की मुहिम से जोड़ना है।

रेपो रेट यथावत रखकर आरबीआई ने दिया स्थिरता का संदेश, विशेषज्ञ बोले- दीर्घकालिक विकास को मिलेगा मजबूत आधार

पर्यावरण बचाने के लिए लगातार हो रहा काम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर्यावरण बचाने को लेकर लगातार काम कर रहे हैं, जिसका असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि ‘प्रोजेक्ट चीता’ सफल रहा है और इससे मध्य प्रदेश की पहचान देशभर में और मजबूत हुई है। सरकार लोगों के विकास और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार कार्यक्रम में सर्कुलर इकोनॉमी से जुड़े पांच पाठ्यक्रम जारी किए गए। साथ ही ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत प्रदेश के 16 जिलों की 500 बावड़ियों से जुड़े दस्तावेज भी जारी किए गए।

सिंधु जल संधि पर भारत का सख्त संदेश, आतंकवाद बंद होने तक पाकिस्तान को नहीं मिलेगी कोई राहत

अच्छा काम करने वालों का सम्मान

कार्यक्रम में पर्यावरण के लिए अच्छा काम करने वाली फैक्ट्रियों, स्कूल-कॉलेजों, सामाजिक संस्थाओं और लोगों को पर्यावरण पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी विजेताओं को बधाई दी और लोगों से पर्यावरण बचाने के काम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर