Mahakaushal Times

CM MOHAN YADAV UJJAIN VISIT: ऊर्जा बचत के लिए हेलीकॉप्टर छोड़ बस से उज्जैन पहुंचे CM मोहन यादव

madhya pradesh news

HIGHLIGHTS:

  • CM मोहन यादव ने हेलीकॉप्टर की जगह मिनी बस से की यात्रा
  • उज्जैन भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे मुख्यमंत्री
  • ऊर्जा संरक्षण और सादगी का दिया संदेश
  • प्रशिक्षण वर्ग में 200 कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
  • बूथ प्रबंधन और संगठन पर हुए विशेष सत्र

 

CM MOHAN YADAV
CM MOHAN YADAV

CM MOHAN YADAV UJJAIN VISIT: उज्जैन। पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपना काफिला छोटा किया, फिर मेट्रो का सफर कर सादगी का संदेश दिया। और अब उन्होंने ऐसा कदम उठाया जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। इस बार मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर छोड़ मिनी बस से इंदौर से उज्जैन पहुंचे।

दरअसल सीएम उज्जैन में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने पहुंचे थे। उनके साथ जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित कई जनप्रतिनिधि भी बस में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की यह यात्रा पूरे कार्यक्रम में चर्चा का विषय बनी रही।

कोतवाली पुलिस का एक्शन: स्मैक के साथ आरोपी दबोचा, पुराना अपराधी भी निकला तस्कर

200 BJP कार्यकर्ता रहे मौजूद

उज्जैन के राजाराम रिसॉर्ट में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में करीब 200 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसमें सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और प्रदेश समिति के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में संगठन, विचारधारा, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।

‘छोटी सर्जरी’ बनी जिंदगी का संकट: ऑपरेशन के बाद कोमा में इंजीनियर, अस्पताल पर गंभीर सवाल

PM मोदी से मिली प्रेरणा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर देते हैं। उसी प्रेरणा से उन्होंने ईवी ट्रैवलर मिनी बस यात्रा करने का सोचा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को खुद ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का उदाहरण पेश करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी इसलिए है क्योंकि उसके कार्यकर्ता विचारधारा से जुड़े हुए हैं और जनसेवा के लिए समर्पित रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर