Mahakaushal Times

CM Mohan Yadav : ईंधन बचत की दिशा में सीएम मोहन यादव की नई पहल, काफिले में शामिल की इलेक्ट्रिक कार

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav : भोपाल।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) को शामिल किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ऊर्जा बचत और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने पर दिए जा रहे जोर के बीच मुख्यमंत्री ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर तक इलेक्ट्रिक कार से यात्रा की। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री द्वारा नियमित उपयोग के लिए EV को काफिले का हिस्सा बनाने की चर्चा शुरू हो गई है।

भारत सहित 54 देशों पर नया टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका…. USTR ने रखा प्रस्ताव

काफिले में शामिल हुई नई इलेक्ट्रिक कार

मुख्यमंत्री मोहन यादव अब कई सरकारी कार्यक्रमों और यात्राओं में इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग करेंगे। माना जा रहा है कि यह फैसला ईंधन बचत के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया कदम है।

गाड़ी का नंबर भी खींच रहा ध्यान

मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल नई इलेक्ट्रिक कार का पंजीयन क्रमांक MP-02-VB-2047 है। इसमें “VB” का मतलब “विकसित भारत” है, जबकि “2047” विकसित भारत के लक्ष्य वर्ष को दर्शाता है। यही वजह है कि गाड़ी का नंबर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

US: ट्रंप को बड़ा झटका…. संसद में ईरान युद्ध रोकने का प्रस्ताव मंजूर

पहले कम किया काफिला, अब EV को अपनाया

मुख्यमंत्री मोहन यादव इससे पहले अपने काफिले में शामिल वाहनों की संख्या कम करने का फैसला भी ले चुके हैं। पहले जहां काफिले में 13 वाहन शामिल रहते थे, वहीं अब यह संख्या घटकर 5 रह गई है।

जानकारी के मुताबिक काफिले में वाहनों की संख्या कम होने से ईंधन की खपत में भी कमी आई है। इससे न केवल सरकारी खर्च कम हुआ है, बल्कि डीजल की बचत भी बढ़ी है।

ईंधन बचत पर लगातार फोकस

मुख्यमंत्री के हालिया फैसलों को देखें तो ईंधन बचत और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर लगातार जोर दिखाई देता है। पहले काफिले को छोटा करना और अब इलेक्ट्रिक वाहन को शामिल करना इसी दिशा में उठाए गए कदम माने जा रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी के ‘साये’ में कौन है यह शख्स? मैदान से लेकर डगआउट तक निभा रहा बड़ी जिम्मेदारी

देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री मोहन यादव का EV को अपनाना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। माना जा रहा है कि इससे लोगों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर जागरूकता बढ़ेगी और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर