Mahakaushal Times

पुष्य नक्षत्र में गुरु का प्रवेश आज, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं

नई दिल्ली। आज देवगुरु बृहस्पति पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में गुरु और पुष्य नक्षत्र के इस संयोग को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है, जबकि इसके स्वामी शनि ग्रह हैं। वहीं गुरु इस नक्षत्र में विशेष प्रभावशाली माने जाते हैं और शुभ-अशुभ दोनों प्रकार के फल दे सकते हैं।

हालांकि यह गोचर सभी राशियों के लिए समान रूप से अनुकूल नहीं माना जा रहा है। कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिससे आर्थिक, मानसिक और स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियां बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय मिश्रित परिणाम देने वाला हो सकता है। खर्चों में अचानक वृद्धि से बजट प्रभावित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। इस दौरान निवेश और उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। साझेदारी वाले व्यवसाय में नुकसान की संभावना बनी रह सकती है। वाणी पर नियंत्रण न रहने से रिश्तों में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतना जरूरी है, विशेषकर पेट से जुड़ी समस्याओं को लेकर।

सिंह राशसिंह राशि के जातकों के लिए भाग्य का साथ कुछ कमजोर रह सकता है, जिससे कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ सकता है, जिससे मानसिक थकान महसूस होगी। बड़े आर्थिक फैसलों से फिलहाल बचने की सलाह दी जाती है।
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है। गुप्त शत्रुओं के कारण कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। धन हानि की आशंका के चलते वित्तीय लेन-देन में सतर्कता जरूरी है। यात्रा के दौरान सावधानी और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर