Mahakaushal Times

बाघ की खाल से भस्म तक… महादेव के ये 10 प्रतीक बताते हैं जीवन, मृत्यु और ब्रह्मांड के गहरे रहस्य


नई दिल्‍ली । महादेव जो कुछ भी धारण करते हैं उसका बड़ा अर्थ होता है. शिव जी का स्वरूप अन्य सभी देवी-देवताओं से अलग और विचित्र है. गले में सांप, जटा में गंगा और मस्तक पर चंद्रमा का होना अपने भीतर गहरे रहस्यों को छुपाए हुए है. लेकिन क्या आपको पता है कि महादेव की धारण की हुई 10 प्रतीकों का क्या मतलब है.

ब्रह्मांड, जीवन और मृत्यु के गहरे रहस्यों को दर्शाने वाले डमरू से लेकर भस्म तक महादेव के इन 10 मुख्य प्रतीकों का क्या अर्थ है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

महादेव के 10 मुख्य प्रतीक
1. जटाएं: शिव जी की जटाएं उसकी सबसे बड़ी पहचान है जो अंतरिक्ष को दर्शाता है.

2. चंद्र: शिव जी के मस्तक पर स्थित चंद्रमा व्यक्ति के मन का प्रतीक है जो समय चक्र, मन के नियंत्रण, और शीतलता को दर्शाता है.

3. त्रिनेत्र: शिव की तीन आंखें भौतिक संसार से परे दिव्य दृष्टि, सर्वज्ञान और संतुलन को दर्शाती हैं. मान्यता है कि महादेव के त्रिनेत्र तीन गुणों का भी प्रतीक है- सत्व, रज, तम. त्रिनेत्र तीन कालों को भी दर्शाता है- भूत, वर्तमान, भविष्य. तीनों लोकों के बारे में भी बताता है- स्वर्ग, मृत्यु पाताल.

4. सर्पहार: सर्प जैसा हिंसक जीव महादेव के गले में विराजता है जो तमोगुणी व संहारक होकर भी शिव जी के वश में है और उनकी भक्ति में लीन है. नागराज वासुका का महादेव के गले में होना नियंत्रण और संतुलन को दर्शाता है.

5. त्रिशूल: शिव के हाथ में एक शस्त्र भी है, वह मारक शस्त्र त्रिशूल है जो भौतिक, दैविक, आध्यात्मिक इन तीनों तापों को नष्ट करने की शक्ति रखता है.

6. डमरू: शिव जी एक हाथ में डमरू धारण करते हैं जो तांडव के समय बजाते हैं. डमरू का नाद ब्रह्मा रूप माना गया है. यह डमरू सृष्टि के निर्माण, ब्रह्मांड की लय और चेतना का प्रतीक है.

7. मुंडमाला: शिव जी के गले में मुंडमाला का होना सती के अटूट प्रेम और अमरता को दर्शाता है. यह मुंडमाला इस बात का प्रतीक है कि शिव जी ने मृत्यु को अपने वश में किया हुआ है.

8. छाल: शिव जी अपने शरीर पर व्याघ्र चर्म यानी बाघ की खाल धारण करते हैं. बाघ एक हिंसक जानवर है जो अहंकार को भी दर्शाता है. जिसका मतलब है कि शिव ने हिंसा और अहंकार का दमन कर उसे अपने नीचे दबाया हुआ है. संसार के हर व्यक्ति को अपने भीतर की हिंसक भावना को अपने नीचे दबा देना चाहिए.

9. भस्म: महादेव अपने शरीर पर भस्म लगाते हैं. शिवलिंग का अभिषेक भी भस्म करने का विधान है. भस्म जीवन के गहरे रहस्य को बताता है. यह भस्म बताता है कि संसार नश्वर है.

10. वृषभ: शिव का वाहन वृषभ है यानी बैल दो शिव जी के साथ-साथ होता है. बैल धर्म का प्रतीक माना गया है जिस पर महादेव सवारी करते हैं. बैल के 4 पैर धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को बताता है जो महादेव की कृपा से प्राप्त होती है.

(डिस्क्लेमर- यह सामग्री धार्मिक मान्यताओं, प्रचलित परंपराओं एवं उपलब्ध धार्मिक स्रोतों पर आधारित है. विभिन्न क्षेत्रों, समुदायों और परंपराओं के अनुसार मान्यताओं में अंतर संभव है.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर