Mahakaushal Times

होंडा सिटी फेसलिफ्ट और ZR-V कल होंगी लॉन्च, 360° कैमरा और वेंटिलेटेड सीट जैसी प्रीमियम फीचर्स से लैस




नई दिल्ली। होंडा कार्स इंडिया कल (22 मई) भारत में अपनी दो नई कारों की कीमतों का ऐलान करने जा रही है। इसमें फेसलिफ्टेड होंडा सिटी सेडान और बिल्कुल नई होंडा ZR-V SUV शामिल हैं। खास बात यह है कि ZR-V लंबे समय बाद कंपनी का नया मॉडल नाम है और इसे भारत में ब्रांड का फ्लैगशिप SUV माना जा रहा है।

नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट में कई कॉस्मेटिक और फीचर अपडेट किए गए हैं, जिनमें नया फ्रंट और रियर डिजाइन, LED DRLs, LED लाइट बार, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और अपडेटेड बूटलिड शामिल हैं।

इंटीरियर में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, अपडेटेड AC कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और 360-डिग्री कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे।

इंजन की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर VTEC पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है, जो 119bhp पावर और 145Nm टॉर्क जनरेट करेगा, साथ ही मैनुअल और CVT गियरबॉक्स ऑप्शन मिल सकते हैं।

वहीं, नई होंडा ZR-V में 2.0-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है, जो करीब 180bhp पावर और 240Nm टॉर्क देगा। यह मॉडल CVT गियरबॉक्स के साथ आएगा और प्रीमियम SUV सेगमेंट में टिगुआन R-Line और स्कोडा कोडियाक जैसी गाड़ियों को टक्कर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर