Mahakaushal Times

भीषण गर्मी में स्मार्टफोन ओवरहीटिंग और बैटरी ब्लास्ट के मामले बढ़ रहे हैं।

नई दिल्ली ।  गर्मी बढ़ते ही स्मार्टफोन हीटिंग और बैटरी फटने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। कई बार लोग सोचते हैं कि फोन सिर्फ ज्यादा इस्तेमाल करने की वजह से गर्म होता है, लेकिन असली कारण कुछ और भी हो सकते हैं। Phone Cover के पीछे भी कुछ चीजें रखने मोबाइल की गर्मी बढ़ जाती है और उसके फटने के चांस भी बढ़ जाते हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में यही आदत फोन की बैटरी और परफॉर्मेंस पर बुरा असर डाल सकती है। कई मामलों में ज्यादा गर्म होने की वजह से फोन की बैटरी फूलने, हैंग होने या यहां तक कि Blast होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

फोन की हीट बाहर नहीं निकलने की वजह से आती है दिक्कत
हीटवेव और तेज धूप में स्मार्टफोन पहले ही ज्यादा गर्म रहता है। ऐसे में कवर के अंदर अतिरिक्त सामान रखने से हीट बाहर नहीं निकल पाती। अगर आप भी अपने फोन को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं वो 5 चीजें जिन्हें गर्मियों में भूलकर भी फोन कवर में नहीं रखना चाहिए।

Phone Cover में Cash और नोट रखना खतरनाक

कई लोग स्मार्टफोन कवर के अंदर पैसे या नोट रख लेते हैं। देखने में यह आदत आसान लगती है, लेकिन गर्मियों में यही छोटी गलती फोन की हीटिंग बढ़ा सकती है। गर्मी बाहर न निकलने की वजह से फोन का तापमान लगातार बढ़ता रहता है। इससे बैटरी पर दबाव पड़ सकता है और लंबे समय तक ऐसा होने पर बैटरी खराब होने लगती है। इसलिए गर्मी के मौसम में कवर के अंदर Cash रखने से बचना बेहतर माना जाता है।


ATM और Credit Card भी बन सकते हैं परेशानी की वजह

आजकल लोग Wallet की जगह सीधे Phone Cover में ATM Card, Credit Card या Metro Card रखने लगे हैं। इससे बार-बार Wallet निकालने की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन गर्मी में यह आदत नुकसान पहुंचा सकती है। स्मार्टफोन लगातार हीट पैदा करता है और ज्यादा तापमान कार्ड की मैग्नेटिक स्ट्रिप और चीज को प्रभावित कर सकता है। कई बार ATM मशीन या Swipe Machine कार्ड को पढ़ नहीं पाती।

सिक्के, चाबी और Metal की चीजें बढ़ा सकती हैं खतरा
कुछ लोग फोन कवर में सिक्के, छोटी चाबी या दूसरी Metal की चीजें भी रख लेते हैं। लेकिन यह आदत स्मार्टफोन के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। मेटल तेजी से हीट पकड़ता है और फोन की गर्मी को और बढ़ा सकता है। खासतौर पर गर्मियों में जब बाहर का तापमान पहले से ज्यादा होता है। अगर मेटल का हिस्सा चार्जिंग पोर्ट या किसी इलेक्ट्रॉनिक हिस्से के संपर्क में आ जाए, तो Short Circuit जैसी समस्या भी हो सकती है।

पुराने Bills और Paper भी नुकसान की वजह
कई लोग Shopping Bills, छोटी पर्चियां या जरूरी नोट्स भी फोन कवर में फंसा लेते हैं। हालांकि यह चीजें हल्की होती हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में ये भी परेशानी की वजह बन सकती हैं। स्मार्टफोन के अंदर मौजूद प्रोसेसर और बैटरी लगातार हीट पैदा करते हैं और फोन का डिजाइन इस तरह बनाया जाता है कि वह गर्मी को बाहर निकाल सके। लेकिन जब कवर के अंदर कागज भर दिए जाते हैं, तो Airflow रुक जाता है। इससे फोन के कूलिंग प्रोसेस पर असर पड़ता है और मोबाइल जल्दी गर्म होने लगता है।

Extra SIM और Memory Card रखना भी पड़ सकता है भारी
कुछ लोग Backup के लिए एक्स्ट्रा सिम कार्ड या मेमोरी कार्ड भी फोन कवर में रख लेते हैं। लेकिन गर्मी और लगातार हीट इन छोटी इलेक्ट्रॉनिक चीजों को नुकसान पहुंचा सकती है। ज्यादा तापमान की वजह से सिम कार्ड या Memory Card खराब हो सकता है। अगर Memory Card में जरूरी फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट सेव हों, तो Data Loss का खतरा भी बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर