Mahakaushal Times

Nashe Se Doori Hai Zaroori : 15 जुलाई से शुरू होगा ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान, CM ने की जनभागीदारी की अपील

CM MOHAN YADAV

Nashe Se Doori Hai Zaroori : भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए एक बार फिर बड़े स्तर पर अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नशा समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से नशा मुक्त मध्यप्रदेश अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से 15 से 30 जुलाई तक “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और समाज को नशे से दूर रखना है।

10 जुलाई का राशिफल: शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

नशे के खिलाफ सरकार का सख्त संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस यात्रा में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए नुकसानदायक है।

टीम इंडिया फिर बल्लेबाजी में फ्लॉप, इंग्लैंड ने 9 विकेट से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

नशा रचनात्मक सोच, शिक्षा, रोजगार और बेहतर भविष्य की संभावनाओं को प्रभावित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर प्रकार के नशे पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार काम कर रही है और इस अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाया जाएगा।

2029 तक नशामुक्त भारत के लक्ष्य पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशामुक्त भारत’ के संकल्प और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा वर्ष 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न विभागों और आम नागरिकों के सहयोग से जागरूकता अभियान चला रही है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि जैसे राज्य ने अन्य बड़ी चुनौतियों का सामना किया है, उसी तरह नशे के खिलाफ इस अभियान में भी सफलता मिलेगी।

फ्रांस सेमीफाइनल में, मोरक्को को 2-0 से हराकर वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी बार अंतिम चार में पहुंचा

15 से 30 जुलाई तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस 15 जुलाई से 30 जुलाई तक “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान का संचालन करेगी। इस दौरान स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

भारत-ऑस्ट्रेलिया यूरेनियम समझौते पर छिड़ी क्रेडिट की लड़ाई, कांग्रेस बोली- इतिहास जानिए, फिर उपलब्धि का दावा कीजिए

उन्होंने युवाओं और सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने और अपने परिवार तथा समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देने की अपील की। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से मध्य प्रदेश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर