सीहोर। सीहोर जिले के अमलाहा क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से जारी रात्रिकालीन बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को सड़कों पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर अमलाहा डीसी कार्यालय पहुंचे और चक्का जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर तत्काल बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय बार-बार बिजली गुल होने से आमजन का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
लोगों ने बताया कि लगातार अंधेरे के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं किसानों को सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा छोटे व्यापारी भी बिजली कटौती से परेशान हैं और उनका कामकाज ठप पड़ रहा है।
प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ, हालांकि प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए ग्रामीणों को समझाइश देकर सड़क से हटाया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि अगले 72 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो वे बड़े और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। फिलहाल क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन सतर्क है और बिजली विभाग से रिपोर्ट तलब की जा रही है।