Mahakaushal Times

Portable TV: अब टीवी आपके साथ चलेगा! बैटरी वाला स्मार्ट टीवी बना नया टेक ट्रेंड, जानिए फीचर्स, कीमत और फायदे-नुकसान

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी की दुनिया में अब टीवी सिर्फ घर की दीवार तक सीमित नहीं रहा। एक नया इनोवेशन सामने आया है जिसे पोर्टेबल स्मार्ट टीवी (Portable Smart TV) कहा जाता है। यह ऐसा टीवी है जिसे आप अपने स्मार्टफोन या टैबलेट की तरह कहीं भी आसानी से ले जा सकते हैं।

क्या है पोर्टेबल टीवी?
पोर्टेबल टीवी एक बैटरी से चलने वाला स्मार्ट डिस्प्ले है, जिसे खास तौर पर मोबाइलिटी के लिए डिजाइन किया गया है। यह 32 इंच या उससे छोटे साइज में आता है और इसमें इनबिल्ट बैटरी होती है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 8 से 11 घंटे तक चल सकती है।

फीचर्स जो इसे खास बनाते हैं
बैटरी ऑपरेटेड (बिजली पर निर्भर नहीं)
टचस्क्रीन और रोटेटिंग डिस्प्ले (कुछ मॉडल्स में)
एंड्रॉयड सपोर्ट, ऐप्स और गेम्स की सुविधा
वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
टीवी + टैबलेट + मॉनिटर का कॉम्बो अनुभव
वायरलेस कीबोर्ड/माउस से मिनी कंप्यूटर जैसा इस्तेमाल

कहां काम आता है?
पोर्टेबल टीवी को सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रखा गया है। इसका इस्तेमाल:
घर के किसी भी कोने में मूवी देखने
किचन में रेसिपी देखने
गार्डन या आउटडोर में मैच देखने
ऑफिस प्रेजेंटेशन और सेकेंडरी मॉनिटर के रूप में
ट्रैवल और कैंपिंग के दौरान किया जा सकता है

कीमत कितनी है?
भारत में पोर्टेबल टीवी की कीमत लगभग 20,000 रुपये से 50,000 रुपये तक शुरू होती है। वहीं हाई-एंड और एडवांस मॉडल्स की कीमत 1 लाख रुपये या उससे ज्यादा भी हो सकती है।

फायदे और नुकसान
फायदे:वायरलेस और पोर्टेबल सुविधा
मल्टी-यूज डिवाइस (टीवी + टैबलेट + मॉनिटर)
आउटडोर यूज के लिए बेहतरीन

नुकसान
कीमत अभी भी ज्यादा
भारत में सीमित लोकप्रियता

बड़े टीवी जितना पावरफुल व्यूइंग अनुभव नहीं
पोर्टेबल टीवी आने वाले समय में टेक्नोलॉजी का बड़ा बदलाव साबित हो सकते हैं। हालांकि फिलहाल यह प्रीमियम सेगमेंट में हैं, लेकिन जैसे-जैसे डिमांड बढ़ेगी, ये आम लोगों की पहुंच में भी आ सकते हैं।अब टीवी सिर्फ घर में नहीं, आपकी जेब और बैग में भी होगा!

क्या आपको खरीदना चाहिए पोर्टेबल TV?
यह टीवी हर किसी के लिए नहीं है। अगर आप बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी और बड़े स्क्रीन वाले थिएटर अनुभव की तलाश में हैं, तो पोर्टेबल टीवी आपको निराश कर सकते हैं क्योंकि इनका रेजोल्यूशन अक्सर 1080p या QHD तक ही सीमित होता है।हालांकि, अगर आप कम जगह वाले अपार्टमेंट में रहते हैं, बार-बार सफर करते हैं या एक ऐसा ऑल-इन-वन डिवाइस चाहते हैं जो टीवी, मॉनिटर और टैबलेट तीनों का काम करे, तो यह एक बेहतरीन गैजेट साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर